फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Adverse entry to two doctors for reducing operation, DM inspected the district hospital, took information about treatment and medicine

चित्रकूट : ऑपरेशन कम करने पर दो डाक्टरों को प्रतिकूल प्रविष्टि, डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, इलाज और दवा की ली जानकारी

Wed, 03 Aug 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Adverse entry to two doctors for reducing operation, DM inspected the district hospital, took information about treatment and medicine
फोटो- 9- जिला अस्पताल में डीएम से शिकायत करती महिला। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कई मरीजों से बातचीत कर इलाज व दवा मिलने की जानकारी ली। इस दौरान कई लोगों ने बताया कि समय से कुछ डॉक्टर और जांच रिपोर्ट नहीं मिलती है। उन्होंने कोविड-19 डेस्क सेंटर, पंजीकरण, स्त्री एवं प्रसूति रोग, आर्थोपेडिक सर्जन, एक्सरे, प्लास्टर, बाल रोग विशेषज्ञ आदि के कक्षों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्लास्टर कक्ष को देखा। मरीजों से पूछा कि कोई पैसा तो नहीं लेता है। सर्जरी के बारे में जानकारी की। सीएमएस ने बताया कि इस माह कुल 12 सर्जरी हुई हैं। एक मेजर ऑपरेशन हुआ। सर्जन डॉ. राजेश खरे से कहा कि ऑपरेशन वाले मरीजों के इलाज के मामले की परफार्मेंस अच्छी नहीं है। अल्ट्रासाउंड कक्ष में देखा कि 35 अल्ट्रासाउंड हुए थे। सीएमएस ने बताया कि पिछले महीने 1014 अल्ट्रासाउंड हुए थे। सर्जरी के मामलों में डीएम ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत ही कम हैं। उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया कि जो सर्जन सर्जरी के लिए बाहर रेफर करें उनका वेतन रोकें।
विज्ञापन

उन्होंने डॉ. ऊषा अहिरवार व डॉ. रफीक को 20-20 सर्जरी करने के आदेश देते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दिया है। मरीज अंबुज गोरिया ने जिलाधिकारी को बताया कि कई डॉक्टर इलाज के लिए घर पर बुलाते हैं। जिस पर डीएम ने चेतावनी दी कि इस तरह की दोबारा गलती न हो। कहा कि अस्पताल में ही सर्जरी करें। इस मौके पर सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी और सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed