फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: A truck laden with peas overturns, the death of a teenager

चित्रकूट : मटर लदा ट्रक पलटा, किशोर की मौत

Sun, 28 Aug 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: A truck laden with peas overturns, the death of a teenager
फोटो-18- रोहित कुमार- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर (चित्रकूट)। सरधुआ थाना क्षेत्र ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घर के बाहर चारपाई पर लेटा किशोर इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। तब जाकर किशोर को निकाला जा सका।
विज्ञापन

कमासिन गांव के पास रपटे पर यमुना का जलस्तर बढ़ने से पानी भरा हुआ है। ऐसे में वाहनों को आवागमन बंद है। शुक्रवार की आधी रात को मटर लदा ट्रक बांदा की ओर से आया। रोड के एक तरफ वाहन खड़े होने से वह किनारे निकलने लगा। सरधुवा गांव में सडक़ पर पानी भरा होने से एक गड्ढे में पड़ने के बाद ट्रक पलट गया। उस समय विनोद निषाद का 13 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन

वह ट्रक के नीचे दब गया। पास ही तख्त पर लेटे बाबा बाल बाल बच गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया। ट्रक के नीचे दबा रोहित मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कारण शनिवार की देर शाम तक मार्ग आवागमन बाधित रहा। पिता विनोद ने बताया कि पिछले साल एक बेटे की सर्प के काटने से मौत हो गई थी। इस साल यह हादसा हो गया। उसके दो बेटे एक बेटी है। मजदूरी करके जीवन यापन चल रहा है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इस घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed