फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: 21 thousand diyas were lit in Ramghat

चित्रकूट : रामघाट में जलाए गए 21 हजार दिए

Sat, 05 Nov 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: 21 thousand diyas were lit in Ramghat
चित्रकूट/खोही। देवोत्थान एकादशी (देव दिवाली पर्व) पर भगवान श्रीराम की तपोभूमि मेें श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर रामघाट पर दीपदान किया। नगर पालिका चित्रकूट धाम की तरफ से दीपोत्सव पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। मंदाकिनी नदी में स्नान कर रामघाट पर दीपदान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा लगाई। भरतकूप, सती अनुसइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, स्फटिक शिला सहित अन्य तीर्थ स्थानों का दर्शन किया।
विज्ञापन

धर्मनगरी के मठ मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर प्रसाद का वितरण किया गया। जिले में भी धूमधाम से पर्व मनाया गया। भगवान विष्णु की पूजा पाठ कर प्रसाद चढ़ाया गया। पटाखे भी छुड़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामघाट पर जलाए 21 हजार दीये
रामघाट पर शाम को नगर पालिका चित्रकूट धाम की तरफ से एक साथ 21,000 दीप जलाए गए। इससे रामघाट जगमगाने लगा। रामघाट सहित तीर्थस्थल की भव्य सजावट भी की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील सहित भाजपा नेता मौजूद रहे। उधर, शहर के पास स्थित न्यायी माता मंदिर में भी 21,000 दीये जलाए गए। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक नीरज मिश्र भी मौजूद रहे।
गन्ना और सिंघाड़ा खूब बिका
बाजार में गन्ना कच्चा सिंघाडा अमरूद व चने की भाजी की विशेष मांग रही। कई स्थानों पर अन्य जिलों से यह सामग्री लेकर लोग पहुंचे और दुकान लगाकर इसकी बिक्री की।

ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप से पहुंचे लोग
रोक के बावजूद कई स्थानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली व पिकअप में तीर्थयात्री छोटी दिवाली मनाने पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर यातायात प्रभारी योगेश कुमार शहर के बार्डर पर चेकिंग अभियान चलाया और कई ऐसे वाहनों में सवार तीर्थयात्रियों को समझाकर उतारा। इसके बाद पैदल तीर्थक्षेत्र तक जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed