फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Children's Day on Purchase, Increasing Competition in Children's Participation

बाल दिवस पर बच्चों ने की खरीददारी, प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर की भागीदारी

Tue, 14 Nov 2017 11:11 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 14 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Children's Day on Purchase, Increasing Competition in Children's Participation
Rangoli decorated girls, - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। बाल दिवस पर स्कूल कालेजों के परिसरों में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न व्यजंनों की दुकानें लगाई। कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती होने पर उनके व्यक्तित्व पर भी चर्चा की गई।

  मंगलवार को बाल दिवस पर शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज,जनसेवा इंटर कॉलेज, विकलांग विश्वविद्यालय, गुरूकृपा पब्लिक स्कूल में बाल कार्यक्रम किया गया। जिसमें रंगोली, विज्ञान,प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनन्या श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन


रामकृपा पाब्लिक स्कूल में मेला लगाया गया। जिसके प्रबंधक जितेंद्र श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता जीतने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया। चित्रकूट पब्लिक स्कूल में विद्यालय के कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया। पहाड़ी कस्बे के पालेश्वरनाथ में बाल दिवस का आयोजन किया गय
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्रा ने 85 छात्र-छात्राआें को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही कस्बे के इंडियन पब्लिक स्कूल, सुषमा स्वरूप, में मनाया गया। शहर के नगर शिक्षा समिति, अशोक शिक्षा समिति एवं प्रतिभा शिक्षा समिति के विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह व विद्यालय के प्रबंधक अशोक गुप्ता मौजूद रहे। शंकर बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में जलेबी व विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य दुर्गेश सिंह मौजूद रहे। जेएम बालिका इंटर कॉलेज में छात्रों को बाल दिवस की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। जानकीकुंड ट्रस्ट और रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट सिरसावन, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बाल मेला देखा।  इस मौके पर प्रधानाचार्य छोटे लाल सिंह मौजूद रहे। पं. साधो प्रसाद शिक्षा निकेतन में मेला लगाया गया।

जिसमें प्रबंधक राजेश दुबे मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी बाल मेला व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय छेछरिहा खुर्द मनाया गया प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह,रहे। संक ुल खंडेहा अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता हुई।


कांग्रेस कार्यालय मेें मनाई जयंती
चित्रकूट। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। जिसमें उनके किए गए कार्यों की पार्टी के पदाधिकारियों ने सराहना की। कार्यक्रम मेें पं. नेहरू के चित्र पर माल्यर्पण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष त्रियुगीनाराण शुक्ला, वेद प्रकाश पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, कुशल पटेल, अवधेश करवरिया व राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed