फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Child skater skating win at two reputable

स्केटिंग में नाम कमाने वाले दो बाल स्केटर सम्मानित

Fri, 18 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Fri, 18 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Child skater skating win at two reputable
चित्रकूट स्थित श्रृंगार पैलेस में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते चंद्रभूषण अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरुवार को नगर के श्रृंगार पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब ने नन्ही उम्र में स्केटिंग के क्षेत्र में अद्भुत प्रदर्शन कर गिनीज बुक आफ रिकाड में नाम दर्ज कराने वाले सीतापुर निवासी ओम गुप्ता (12) और कार्तिक सोनी (9) को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी आलोक द्विवेदी ने कहा युवाओं को प्रतिभा दिखाने के और अवसर मिलने चाहिए। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


विवेक अग्रवाल ने कहा नन्हे चैंपियन को आगे बढ़ने के और मौके मिलने चाहिए। अशोक गुप्ता और बिंदेश्वरी गुप्ता ने कहा  इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए बेहतर काम कर रहा है। पत्रकार चंद्रभूषण अवस्थी ने कहा स्वास्थ्य के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी जागरूकता लाने के प्रयास होने चाहिए। क्लब के अध्यक्ष केशव शिवहरे ने कहा अब अन्य क्षेत्रों में भी क्लब काम करेगा। महेंद्र केसरवानी ने क्लब की 15 साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रामसागर चतुर्वेदी, अतुल अग्रवाल, डा.सुधीर अग्रवाल, डा.सीएन सिंह, डा. सीताराम गुप्ता, डा. प्रमोद कुमार, डा. प्रबोध अग्रवाल, श्रीराम,गोपीकिशन, शारदा गुप्ता, विनोद कुमार, सुनील सोहाने, हीरालाल सोनी, उमंग गोयल, हर्षित अग्रवाल, राजेश केशरवानी, ओमप्रकाश साहू और संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed