फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Child dies due to electrocution

Chitrakoot News: करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Mon, 31 Jul 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to electrocution
चित्रकूट। घर के बाहर खेल रहे बच्चे ने जमीन पर गिरे बिजली के तार को छू लिया। इससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चुनकावन पुरवा निवासी रवि कोल ने बताया कि रविवार की सुबह उसका चार वर्षीय पुत्र कृष्णा घर के बाहर खेल रहा था। खंभे से तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। इसमें करंट दौड़ रहा था। अचानक कृष्णा ने उसे छू लिया। इससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसके घर का तार टूटकर खंभे से जमीन पर गिर गया था। इससे चलते यह घटना हुई। कृष्णा इकलौता बेटा था। मां गुड़िया देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed