{"_id":"572a3fa54f1c1b4e345ccf6f","slug":"child-deaths-from-diarrhea-half-a-dozen-patient-admit","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से बच्ची की मौत, आधा दर्जन मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से बच्ची की मौत, आधा दर्जन मरीज भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 04 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित रोगियों की बढ़ रही संख्या
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट । मारकुंडी थाना क्षेत्र के कैलहा गांव में डायरिया के प्रकोप से आठ माह की बच्ची की मौत हो गई।जिला अस्पताल में दो घंटे चले इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। डायरिया पीड़ित अन्य आधा दर्जन मरीजों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीषण गर्मी से जिले मेें डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सूखे से पानी दूषित होने की वजह से भी डायरिया के मरीज बढ़ रहे है। मारकुंडी के कैलहा गंाव के बलवंता की आठ माह की पुत्री नीलम को एक हफ्ते से उल्टी- दस्त की शिकायत थी। परिजनों ने पहले उसका घरेलू फिर गांव के झोलाछाप से इलाज कराया। तबियत नहीं सुधरने पर परिजन बुधवार सुबह नीलम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे ।
विज्ञापन
लगभग दो घंटे चले इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में तैनात डा.बीपी इटालिया ने बताया बच्ची का ठीक से इलाज नहीं कराया गया। उसे गंभीर हालत में यहां लाया गया था। दो घटे चले इलाज के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका। उधर चकौंध की रागिनी(8), रमेेश (10), शिवरामपुर के बुद्धराज (6), हिनौता की सुनिधि (9), संतोष (12), कालूपुर के रामलाल (25) व कोलगहिया के चंदू लाल (45) को उल्टी- दस्त की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन