फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chief engineer reached to know the truth of drinking water scheme

पेयजल योजना का सच जानने पहुंचे चीफ इंजीनियर

Wed, 11 Dec 2019 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Chief engineer reached to know the truth of drinking water scheme
चित्रकूट। लगभग दो अरब रुपये की बरगढ़-मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण करने जल निगम के चीफ इंजीनियर पहुंचे। बुधवार को उन्होंने दोनों क्षेत्र के कई गांवों में जाकर योजना का हकीकत देखी। पाया गया कि योजना में लक्ष्य के अनुरूप काम लगभग पूरा है और ज्यादातर गांव तक पेयजल आपूर्ति जारी भी है।
विज्ञापन

यह पेयजल योजना इन दिनों चर्चा में है। शासकीय धन का दुरुपयोग व अन्य अनियमितता पर दो अधिशासी अभियंता जेपी सिंह, यशवीर सिंह व एक एई एके अवस्थी निलंबित चल रहे हैं। उनके खिलाफ गहन जांच भी जारी है। रविवार को बांदा में मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान यूपी के सीएम योगीआदित्यनाथ ने निलंबित तीनों अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने को कहा था है। निलंबित अधिशासी अभियंता यशवीर सिंह के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इन मामलों की जांच पड़ताल करने जल निगम झांसी के चीफ इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह समेत इंजीनियर विजय शंकर व रमेश गुप्ता के साथ बरगढ़ के कई गांव का निरीक्षण कर पेयजल योजना की जानकारी ली। मऊ के देवरा गांव में खुद ही चीफ इंजीनियर ने नल को चालू कर जलापूर्ति की हकीकत देखी। इसके बाद उन्होंने बताया कि अरबों रुपये की इस योजना का काम लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना में कोई गड़बड़ी न की जाए। पात्रों तक पानी पहुंचाने का काम करें। इसी दौरान उन्होंने निलंबित इंजीनियरों के बारे में कहा कि उनकी जांच लखनऊ ईओडब्ल्यू विभाग कर रहा है। ऐसे में उनकी रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed