{"_id":"5f03610d8ebc3e42c6239f8a","slug":"chhaatr-aur-yuvak-ne-tren-ke-aage-koodakar-dee-jaan-chitrakutt-news-knp569698820","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र और युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र और युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
चित्रकूट। हाईस्कूल पास छात्र के अलावा एक अन्य युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी है।
भरतकूप थाना अंतर्गत रमपुरवा गांव के पास बांदा चित्रकूट रेल लाइन पर रविवार देर रात युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मौके पर मौत हो गई। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देर शाम मृतक की शिनाख्त रैपुरा थाना के बसिला गांव निवासी मूलचंद श्रीवास (28) पुत्र गुनिया के रूप में हुई। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि मृतक बुआ के घर तरांव गांव आया था। कई माह से मानसिक रूप से बीमार था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।
वहीं मारक ुंडी थाना क्षेत्र में मुंबई हावड़ा रेलमार्ग के टिकरिया व मझगवां रेल लाइन पर युवक का शव मिला। थाने के एसएसआई शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि 24 घंटे बाद किशोर की शिनाख्त जमुनिहाई गांव निवासी नीलू यादव(20) पुत्र रामस्वंयवर के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार नीलू ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा अच्छे अंक से पास की थी। वह बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहता था परिजन आर्थिक स्थिति खराब होने से ज्यादा रुपये देने से इंकार कर रहे थे। मृतक के पिता राजस्थान में मार्बल की फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।