फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Checked the safety of five helipads by landing two helicopters

Chitrakoot News: दो हेलीकॉप्टर उतारकर जांची हेलीपैड की सुरक्षा

Thu, 26 Oct 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 26 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Checked the safety of five helipads by landing two helicopters
चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की जानकीकुंड से लेकर तुलसी पीठ तक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली से आई टीम और एसपीजी ने संभाल ली है। दो विशेष हेलीकाप्टर उतारकर विद्याधाम और आरोग्यधाम में बने हेलीपैडों की जांच की।
विज्ञापन

बुधवार को दो विशेष हेलीकाप्टर लगभग दो घंटे तक विद्याधाम व आरोग्यधाम में बने पांच हेलीपैड पर उतरने व उडऩे का अभ्यास करते रहे। विद्याधाम के एक हेलीपैड पर हेलीकाप्टर उतरने के बाद कुछ स्क्रैच आने पर इसे तुरंत बनाया गया है। पीएमओ कार्यालय की टीम ने एसपीजी के साथ मिलकर दो बार रूट मार्च भी किया। पूरे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को धूप से बचाने की भी व्यवस्था की जा रही है। रघुवीर मंदिर के प्रमुख द्वार पहुंचते ही प्रधानमंत्री पहले जहां हाथ धोकर मंदिर के अंदर जाएंगे वहां पर धूप से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के काफिले में चलने वाली छह काले रंग की कार भी बुधवार को पहुंची। इसमें प्रधानमंत्री बैठकर जानकीकुंड व तुलसी पीठ जाएंगे वह भी आ चुकी है। सभी वाहनों के साथ सुरक्षा टीम ने हर स्थान पर जाकर सड़क की जांच की। पहुंचने का समय भी देखा। इसी आधार पर जिन स्थानों पर सुरक्षाकर्मी लगने हैं उनके बारे में बताया। सबसे पहले प्रधानमंत्री रघुवीर मंदिर में पूजन करेंगे। इसके बाद अस्पताल के संस्थापक उद्योगपति अरविंद भाई मफतलाल की 100 वीं जयंती पर उनकी समाधि पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस स्थान को विधिवत सजाया गया है। सभा स्थल का पंडाल व मंच पूरी तरह तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के पीछे प्रधानमत्री व अरविंद भाई मफतलाल का पोस्टर लगाया गया है। पंडाल में लगभग 1500 चिह्नित लोगों के ही बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी को परिचय पत्र व एसपीजी से वितरित कार्ड साथ में रखना होगा। उधर तुलसी पीठ परिसर में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बडे़ बड़े होर्डिंंग्स लगाए गए हैं। यहां भी प्रधानमंत्री बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। प्रमुख गेट से लेकर मंदिर के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

इनसेट
पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। हेलीपैड, रघुवीर मंदिर, अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल, सभा स्थल, अस्पताल शुभारंभ कार्यक्रम स्थल के अलावा तुलसी पीठ में जगदगुरु रामभद्राचार्य के निवास स्थल तक लगभग पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। कार्यक्रम में किसी राजनैतिक हस्ती या मीडिया का प्रवेश वर्जित किया गया है। जानकीकुंड अस्पताल के निदेशक डॉ. बीके जैन ने बताया कि पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी खुद पीएमओ कार्यालय व एसपीजी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed