फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cheated of six lakh rupees by threatening to make the video viral

Banda Crime: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर साइबर अपराधियों ने छह लाख रुपये ठगे

Mon, 10 Apr 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cheated of six lakh rupees by threatening to make the video viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

साइबर अपराधियों ने अधिवक्ता का धोखे से बाथरूम का वीडियो बनाकर वायरल करने का भय बनाया। कई नंबरों से फोन करते हुए अलग-अलग करीब छह लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों में एक लड़की भी शामिल है। अन्य लोगों ने खुद को सीबीआई क्राइम ब्रांच का होना बताया। एसपी के आदेश पर नौ बैंक खाताधारकों और अलग-अलग मोबाइल नंबरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी अधिवक्ता ने एसपी को बताया कि 15 मार्च की देर शाम आठ बजे वह बाथरूम में था। उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। बाद में दोबारा वीडियो कॉल आई। इससे उनका शौचालय का वीडियो बना लिया। लड़की ने मोबाइल पर उनका बिना कपड़ों का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


लड़की ने मोबाइल पर उसकी बिना कपड़ों की फोटो भेज दी। कहा कि तुम्हारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसी तरह लगातार फोन आने लगे। एक बार सीबीआई क्राइम ब्रांच रोहिणी दिल्ली से खुद को बताया। फोन करने वाले ने कहा तुम्हारा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को डिलीट करने के लिए रुपये बैंक खाते में भेजो। आरोपियों ने उससे कई अलग-अलग खातों में कई बार रुपये मंगवाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed