{"_id":"67758cd58f5dc68c820d6e47","slug":"chaos-as-soon-as-dead-body-arrives-from-mumbai-every-eye-moist-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112134-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रैनबसेरा, रेलवे स्टेशन, अलाव की व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रैनबसेरा, रेलवे स्टेशन, अलाव की व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने रैन बसेरा सीतापुर एवं रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए रैन बसेरा सीतापुर, रेलवे स्टेशन तथा अलाव आदि का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्देश दिये कि तीर्थयात्रियों को परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया। रैन बसेरा सीतापुर के बाहर परिसर में अलाव जलता हुआ पाया गया।
निरीक्षण के दौरान रेन बसेरा सीतापुर में केयरटेकर उपस्थित पाए गए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कर्वी को निर्देशित किया गया कि ठंड से बचाव के लिए रजाई गद्दा और कंबल रैन बसेरा में पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए। अलाव के लिए चिन्हित स्थलों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था रहनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति सडक़ पटरी, डिवाइडर या खुले आसमान के नीचे सोने के लिए विवश न हो। ऐसे समस्त व्यक्तियों को समुचित माध्यम से रैन बसेरा में आश्रय उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल जी यादव, तहसीलदार कर्वी वाचस्पति सिंह मौजूद रहे।