फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Change in weather brings relief from heat, light rain expected

Chitrakoot News: मौसम के बदले मिजाज ने दी गर्मी से राहत, हल्की बारिश की संभावना

Sun, 03 May 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 03 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Change in weather brings relief from heat, light rain expected
चित्रकूट। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवा चल रही हैं, जिससे कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी यह स्थिति बनी रह सकती है और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन




गनीवां कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि पांच मई तक मौसम इसी तरह खुशनुमा बने रहने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी कटी हुई फसल और भूसे को सुरक्षित स्थानों पर रख लें, ताकि बारिश की स्थिति में नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन




बाजारों में लौटी रौनक, खरीदारी में तेजी



मौसम में बदलाव होने का असर बाजारों पर भी दिखा। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में चहल-पहल बढ़ी है। गर्मी से राहत मिलने के बाद लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। विशेष रूप से, वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लोग दुकानों पर खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। दुकानदार संजीव अग्रवाल का कहना है कि तापमान में गिरावट आने से ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे व्यवसाय को भी बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed