फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chandrayaan's journey and filth in the city: Minister in charge

चंद्रयान का हो रहा सफर और शहर में गंदगी: प्रभारी मंत्री

Sat, 16 Sep 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 16 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chandrayaan's journey and filth in the city: Minister in charge
चित्रकूट। जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सड़क, बिजली, पेयजल व सफाई व्यवस्था में कमी पाए जाने पर फटकार लगाई। कहा कि आज देश में चंद्रयान व जी-20 की मीटिंग हो रही है लेकिन चित्रकूट में सफाई व्यवस्था देश की संस्कृति से मेल नहीं खाती। मंदाकिनी नदी पर बना पुल बहुत पुराना है। शहर की सड़कों में गड्ढे नहीं होना चाहिए। सरकार की मंशा के अनुरूप बिजली सप्लाई नहीं हो पाती है इसमें सुधार कराएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था, विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। मंत्री ने सीडीओ अमृतपाल कौर से कहा कि मंदाकिनी पुल के दोनों ओर सफाई कराई जाए। सड़क निर्माण को लेकर समन्वय बनाएं। अधीक्षण अभियंता से कहा कि जनता के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है न कोई सुधार हुआ है। पहाड़ी की कई ग्राम पंचायत में कई घंटे बिजली नहीं आती हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप बिजली सप्लाई नहीं हो पाती। कार्य में सुधार करे।
विज्ञापन

मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने प्रभारी मंत्री से कहा कि पाइप लाइन का जो टेंडर दिया गया है, उसकी जांच कराई जाए। कर्वी नगर पालिका से कहा कि कर्वी में बहुत गंदगी है। रेलवे से गेस्ट हाउस तक देखा है। कहा कि रेलवे स्टेशन पर खड़े होने लायक नहीं था। वही स्थिति शहर में है। परिवहन में उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सपेक्ष राजस्व प्राप्त कराएं। मंत्री ने कहा कि खेतों से मिट्टी उठाने के लिए न रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने तुलसी स्मारक के पर्यटन विकास आदि परियोजनाओं के बारे में जानकारी की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्ंद्र प्रकाश खरे, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत बृजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, एवं भाजपा नेता राजकुमार त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

चित्रकूट। कानून व्यवस्था की बैठक में प्रभारी मंत्री ने अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी से कहा कि लगातार शहर में भी चोरी हुई है। डकैती बंद हुई है तो चोरी क्यों नहीं बंद होगी। इस पर अंकुश लगाएं।

बैठक में उन्होंन कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा की विवेचना लंबित है। जिनका निस्तारण कराए। कहा कि उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन इकोनामिक बनाने के लिए जो निवेश किए थे उसमें जनपद चित्रकूट का भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी निवेशक हो उसका सम्मान हो। एयरपोर्ट का निर्माण भी हुआ है। जल्द दिल्ली से कनेक्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed