फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   central gov is ready for farmers wellfare scheme

किसानों के लाभ को केंद्र सरकार तत्पर

Wed, 11 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Wed, 11 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
central gov is ready for farmers wellfare scheme

 खेती में बदलते मौसम और अन्य परिस्थितियों से किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। किसानों को इस मुसीबत से बचाने को केंद्र सरकार योजना बना रही है। मप्र के किसानों ने सिंचाई का ऐसा जाल बिछाया कि पंजाब के बाद अब मप्र को भी अनाज का भंडार कहा जाने लगा है। ये बातें विशिष्ट अतिथि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने मझगवां में आयोजित सराहनीय कार्य करने वाले किसानों के सम्मान समारोह में कहीं।

विज्ञापन


  उन्होंने कहा कि किसान की ही सरकार दिल्ली में बैठी है। किसान समस्या और उनके बोनस को लेकर केंद्र सरकार जो बन पड़े करेगी। इस मौके पर सतना (मप्र) के अंतर्गत आने वाले 17 किसानों को दीनदयाल शोध संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां ने नानाजी देशमुख कृषक अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन


 पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहनभाई कल्याण जी भाई कुंदरिया कृषि राज्य मंत्री, गिरिराज सिंह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम राज्य मंत्री, गणेश सिंह संसदीय सचिव-सांसद सतना, लाल सिंह आर्य नर्मदा घाटी विकास मंत्री मप्र शासन, नारायण सिंह केसरी पूर्व राज्यसभा सदस्य, अनुपम मिश्रा क्षेत्रीय परियोजना निदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिसद जबलपुर और अध्यक्ष शंकर प्रसाद ताम्रकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीनदयाल शोध संस्थान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन सचिव अभय महाजन, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम भी उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी ने पुरस्कार के बारे में बताया। संचालन प्रसार वैज्ञानिक डा. वेदप्रकाश सिंह ने किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कृषि के बगैर भारत का विकास संभव नहीं है। शंकर प्रसाद ताम्रकार ने कहा कि नानाजी किसी भी समस्या का हल उसके केंद्र में जाकर निकाला करते थे। हमारे कृषक भाई भी अपने कृषि और आजीविका को लेकर जो भी कठिनाई है उसकी जड़ तक पहुंचकर मुकाबला करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed