{"_id":"f5ff214ffb43a53d9c12207a68fe3b7c","slug":"car-crashed-into-the-container-a-death-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से टकराई कार, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से टकराई कार, एक की मौत, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित कार व सीमेंट के पाइप लदे कंटेनर आपस में टकराकर पलट गए। जिसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि कंटेनर सवार चार युवक व कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाईवे पर पलटे वाहन व सीमेंट के पाइप बिखरे होने से लगभग तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
जिला बांदा के बबेरू से मुख्यालय स्थित शंकर बाजार सोमवार रात बारात आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात लगभग एक बजे दिनेश कुमार श्रीवास (25) पुत्र भोला मारूती कार से से अपने दोस्त पुनीत कुमार (27) पुत्र रामसरन व विनोद अग्रहरि (27) पुत्र स्व. सुशील कुमार निवासी बबेरू के साथ बांदा जा रहे थे। जानकारी के अनुसार जैसे ही कार झांसी-मिर्जापुर हाईवे स्थित शिवरामपुर भांगा नाला के पास पहुंची तो आगे जा रहे सीमेंट के पाइप लदे कंटेनर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान मोड़ पर पुलिया पड़ने से दोनों वाहन के चालकों ने नियंत्रण खो दिया और दोनों वाहन टकराकर पलट गए। वाहनों की गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंटेनर दो हिस्सों में बंटकर पलट गया।
हादसे की सूचना पाकर शिवरामपुर चौकी प्रभारी श्यामसुंदर व भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे। कार के अंदर फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं कंटेनर पर लदे पाइप हाईवे पर बिखर गए। जिससे यातायात बंद हो गया। कंटेनर पर मौजूद रामू, नंद किशोर व मंगल प्रसाद को भी किसी तरह बाहर निकाला गया। उन्हें प्राईवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। कार सवार घायलों में विनोद की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों की हालत ठीक है। उधर हाईवे पर जाम लगने से पुलिस ने जेसीबी मंगाकर पाइप व वाहनों को किनारे किया। तब जाकर तीन घंटे बाद यातायात दुरुस्त हो सका। हादसे की सूचना पाकर विनोद के परिजन मौके पर पहुंचे।