फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Campaign to save wildlife: barricading along Mumbai Howrah railroad

वन्यजीवों को बचाने की मुहिम: मुंबई हावड़ा रेल मार्ग किनारे बेरिकैडिंग

Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Campaign to save wildlife: barricading along Mumbai Howrah railroad
मानिकपुर(चित्रकूट)। हावड़ा-मुंबई रेल रूट पर आए वन्यजीवों की मौत हो जाती है। अब रेल विभाग ने ट्रक पर वन्यजीवों व बाघों की आवाजाही रोकने के लिए काम शुरू किया है। पूर्व घोषित योजना के तहत मानिकपुर मारकुंडी से मझगवां रेल मार्ग पर जंगल के पास के रेल ट्रैक के दोनों ओर बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

यूपी-एमपी सीमा अंतर्गत मझगवां वन परिक्षेत्र से गुजरने वाले मुंबई-हावड़ा रेल ट्रैक पर बाघ व अन्य वन्यजीवों की आवाजाही रोकने के लिए चैन लिंक लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। बुधवार से काम शुुरू हुआ। अभी 500 मीटर में ही चेन लिंक लगाने की व्यवस्था हो पाई है। अक्सर इस मार्ग पर वन्यजीवों की ट्रेन से टकराने पर मौत होने के बाद डीएफओ सतना राजीव मिश्रा ने लगभग आठ महीने पहले वन मंत्रालय को पत्र लिखकर पांच किलोमीटर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर चेन लिंक लगाने के लिए बजट की मांग की गई थी। पहले शासन ने इस बारे में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लिहाजा अन्य मदों से 500 मीटर उस क्षेत्र में चेन लिंक लगाने का काम किया जा रहा है। वहां अक्सर बाघों का मूवमेंट होता रहता है। बताया बजट की व्यवस्था होने पर बाकी बचे एरिया मे चेन लिंक की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मझगवां और मारकुंडी रेंज में लगभग एक दर्जन छोटे बड़े बाघों की मौजूदगी है। इसमें से कई ऐसे हैं जो रेलवे लाइन पार करके अक्सर एक तरफ से दूसरी तरफ आते जाते रहते हैं। बाघों का रेलवे ट्रैक पर लगातार आना जाना खतरे से खाली नहीं रहता। ठंड के दिनों में बाघों की आना-जाना और ज्यादा बढ़ जाती है। इसकी वजह से वन विभाग को गश्ती दल लगाना पड़ता है। दो साल में बाघ समेत कई वन्यजीव ट्रेन की चपेट में आने से मर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed