फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Called from home first drank alcohol and then beaten to death

Chitrakoot News: घर से बुलाकर पहले पी शराब फिर पीटकर की हत्या

Mon, 01 May 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Called from home first drank alcohol and then beaten to death
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के लौढिय़ा खुर्द गांव में शनिवार की रात को अज्ञात लोगों ने मजदूर की पीटकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, कोतवाली प्रभारी गुलाब चंद्र त्रिपाठी, फॉरेंसिंह टीम व डाग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर खून से लथपथ डंडा व साइकिल पड़ी मिली है। मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना शनिवार की रात्रि कर्वी कोतवाली अंतर्गत लौढिय़ा खुर्द गांव से 800 मीटर दूर पुरवा में हुई।
विज्ञापन

लौढिय़ा खुर्द गांव निवासी बाबा हरिश्चंद्र व चाचा अवध नरेश ने बताया कि शनिवार की रात आलोक कुमार उर्फ छोटू (27) अपने घर में था। उसके पास रात लगभग नौ बजे किसी ने फोन करके पुरवा में आने को कहा। जिसके चलते वह साइकिल से पुरवा में गया था। घर में उसकी मां विद्यादेवी व पत्नी सावित्री ने रात में जाने से रोका तो उसने कहा कि बस कुछ देर में वह आ रहा है।
विज्ञापन

घर से लगभग 800 मीटर दूर पुरवा में कई युवकों के साथ शराब की पार्टी हुई। इसके बाद घर लौटते समय लगभग 100 मीटर दूर पर उसे आरोपियों ने साइकिल से उतारकर झाडिय़ों की ओर ले गए और डंडे से पीट पीट कर मृत समझकर उसे छोडकर भाग गए। भागते समय हत्यारोपी उसका मोबाइल अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर देर रात तक उसके घर न आने पर मां व पत्नी ने कुछ जगह जानकारी की परिजनों को भी बताया लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव के रास्ते पर ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने जाकर देखा तो अवाक रह गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर एएसपी, सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी, फॉरेङ्क्षसक व डाग स्क्वायड की टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की।

घटनास्थल पर खून से लथपथ एक डंडा व मृतक की साइकिल पड़ी मिली। मृतक के चाचा ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह 12 दिन पहले रायपुर छत्तीसगढ़ से आया था और वहीं पर रहकर मजदूरी करता था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वह तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। पत्नी सावित्री देवी रो-रोकर हाल बेहाल है। उधर, मृतक के चाचा अवधनरेश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed