फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bus hangs from bridge due to steering failure, passengers have narrow escape

Chitrakoot News: स्टीयरिंग फेल होने से बस पुल से लटकी, बाल-बाल बचे यात्री

Sat, 06 Dec 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 06 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bus hangs from bridge due to steering failure, passengers have narrow escape
12 सीकेटीपी-17- परिचय- दुर्घटनाग्रस्त होते बची रोडवेज बस । संवाद
राजापुर/चित्रकूट। थाना क्षेत्र के मोहरवा में बने अस्थायी पुल पर शुक्रवार शाम को एक निजी बस की स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से नीचे लटक गई। बस में सवार यात्रियों में चीक पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस नीचे गिरी नहीं। किसी तरह से यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बाद में पुलिस ने बस को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

कर्वी से सवारियां लेकर राजापुर आ रही एक प्राइवेट बस की अचानक स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे बस चालक अपना नियंत्रण खोया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बस बाहर की ओर लटक गई। सवारियों को अचानक झटका लगा तो शोर मचाने लगे। कुछ यात्री घबराकर नीचे उतरने के लिए भागने लगे। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बस पूरी तरह नीचे नहीं गिरी। घटना देख राहगीरों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अस्थायी पुल में हाल ही में बने ब्रेकर को चालक समझ नहीं पाया, इस कारण बस ब्रेकर में उछल गई और स्टीयरिंग फेल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को क्रेन से हटवाया। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि स्टीयरिंग फेल होने की वजह से बस पुल से नीचे लटक गई थी। नीचे न गिरने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed