फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bus full of pilgrims got stuck in the road and tilted

Chitrakoot News: तीर्थ यात्रियों से भरी बस सड़क में फंसकर झुकी

Tue, 21 Mar 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bus full of pilgrims got stuck in the road and tilted
खोही (चित्रकूट)। दो दिन हुई बारिश के बाद देवागंना के हनुमानधारा मार्ग पर हुए गड्ढे में तीर्थ यात्रियों से भरी बस फंस गई। बस झुकने से इसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई तीर्थयात्री खिड़की और कुछ गेट से कूदने लगे।
विज्ञापन

धर्मनगरी के हनुमानधारा मार्ग पर डाली जा रही सीवर लाइन के लिए सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे कर दिए गए हैं। इसे बराबर नहीं कराया गया है। दो दिन से जिले में बारिश के कारण इन गड्ढों में जलभराव है। सोमवार की सुबह प्रयागराज की ओर से आई तीर्थ यात्रियों से भरी बस हनुमानधारा तीर्थ स्थान जा रही थी। गड्ढे में बस के पहिए फंस गए। इससे बस दाहिनी ओर झुक गई। इससे यात्री एक-दूसरे से टकरा गए। एक दूसरे के ऊपर आ गए। अफरातफरी के माहौल में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस व नगर पंचायत के कर्मचारी पहुंचे। सभी ने प्रयास कर दो घंटे में बस के दोनों पहियों को गड्ढे से बाहर निकाला। इससे सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed