{"_id":"30af3ad634f1e9aacf092c85cdbe3819","slug":"bsa-agreed-for-teachers-promotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने शिक्षकों के प्रमोशन पर सहमति जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने शिक्षकों के प्रमोशन पर सहमति जताई
bsa agreed for teachers promotion
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीके सिंह के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार से संघ की अगुवाई में परिषदीय शिक्षक शिक्षकों के अवशेष भुगतान, अंतरजनपदीय शिक्षकों को भी पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल किए जाने, अनुकंपा नियुक्ति, बिना स्पष्टीकरण लिए निलंबन न किए जाने आदि मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय के समक्ष क्रमिक अनशन पर बैठे थे।
शनिवार शाम बीएसए ने धरना स्थल पर पहुंचकर संघ के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह, जिला मंत्री अवध बिहारी सिंह, शिक्षक नेता कमलेश कुमार पांडे, बैजनाथ प्रजापति आदि से चर्चा की। इन शिक्षक नेताओं ने बताया कि बीएसए ने पंद्रह फरवरी तक सचिव से वार्ता के बाद अंतरजनपदीय शिक्षकों के प्रमोशन पर सहमति जताई। इसके अलावा निलंबित शिक्षकों के बहाली की घोषणा की भी बात कही।
विज्ञापन
अन्य मांगों को भी मानने का लिखित आश्वासन दिया गया, जिसके बाद अनशन समाप्त कर दिया गया। दूसरे दिन आनंद यादव, मनोज सोनी, राजकरन, प्रीतम कुशवाहा, अखिलेश द्विवेदी अनशन पर बैठे। इस मौके पर हीरालाल सिंह, कैलाश रजक,लवलेश कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, अवध बिहारी, रोशन सिंह, त्रिवेणी यादव, शिवकृपाल, रमेश सिंह, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन