{"_id":"65c3d0609591b6529d0242c4","slug":"brother-in-law-died-in-an-accident-on-the-highway-two-including-brother-in-law-injured-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104801-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर हादसे में जीजा की मौत, साला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर हादसे में जीजा की मौत, साला समेत दो घायल
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बाइक और साइकिल टकरा गईं। इस हादसे में बाइक सवार जीजा-साला और साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें जीजा की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों की हालत गंभीर है। हादसे का शिकार युवक चचेरे भाई की शादी में जा रहा था।
रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिला गांव के दरियापुरवा निवासी गणेश प्रसाद सविता (28) मंगलवार की देर शाम साले कौबरा निवासी राजू (22) के साथ बाइक से चचेरे भाई अमित की बरात में कालूपुर गांव जा रहा था। घायल राजू ने बताया कि हाईवे पर स्थित अहिरी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही बस को देखकर बाइक किनारे की, लेकिन इसी बीच सामने से आई साइकिल से टक्कर हो गई। इससे साइकिल सवार अहिरी गांव निवासी रामप्रसाद सहित तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गणेश प्रसाद की मौत हो गई। बाइक राजू हेलमेट पहनकर चला रहा था। उसने बताया कि जीजा गणेश के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। भौरी कस्बे में सैलून की दुकान खोले था। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
सादगी से निपटी शादी, दुल्हन की नहीं हुई विदाई
मऊ क्षेत्र के कालूपुर गांव में दुल्हन के परिजन बरात के स्वागत की तैयारी में जुट थे। कुछ ही देर में बरात आने वाली थी। घर में शहनाई बज रही थी। जैसे ही दूल्हे के चचेरे भाई गणेश प्रसाद की मौत की सूचना आई मातम छा गया। किसी तरह से सादगी से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। शादी की सारी रस्म अदा होने के बाद दुल्हन विदा नहीं की गई। परिजनों के अनुसार बाद में किसी मुहुर्त में विदाई कराई जाएगी।