{"_id":"6a2462745645ff80670e9fda","slug":"brother-in-law-and-sister-in-law-arrested-in-dowry-murder-case-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-132091-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दहेज हत्या में देवर-भाभी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दहेज हत्या में देवर-भाभी गिरफ्तार
Sat, 06 Jun 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर/ चित्रकूट। पुलिस ने दहेज हत्या की नामजद एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले महिला ने फंदा लगा कर खुदकुशी किया था। इस उसके पिता ने तहरीर दी थी।
सरधुवा थाना क्षेत्र के वीर धुमाई निवासी वासुदेव यादव ने बताया कि उसकी बेटी निर्मला देवी (25) की शादी गढ़चपा के कबरा गांव में एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया था कि दामाद विनय यादव व उसकी भाभी मनीषा देवी के अवैध संबंध थे। विरोध करने पर बेटी को मारते-पीटते थे। इससे तीन जून को हत्या कर फंदा में लटका दिया था। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विनय व उसकी भाभी मनीषा को गिरफ्तार किया गया है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
चित्रकूट। मानिकपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। घटना करीब एक साल पहले की है। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसकी बेटी को गांव का ही कुलदीप फुसला कर ले गया है। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। खोजबीन के दौरान किशोरी बरामद हुई और मेडिकल करा कर न्यायालय में पेश किया। इसमें मेडिकल व बयान में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बताया कि शनिवार की सुबह आरोपी कुलदीप को गांव के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। (संवाद)