फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bomb on the railway line , the disclosure of information

रेलवे लाइन पर बम की सूचना से हड़कंप

Sun, 21 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sun, 21 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bomb on the railway line , the disclosure of information
 झांसी-इलाहाबाद रेलमार्ग पर भरतकूप गेट नंबर 487 से महज 50 मीटर की दूरी पर शनिवार देर रात रेलवे लाइन से बम बंधा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। चार ट्रेनों को रेलवे स्टेशन पर रोका गया। एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे लाइन से बंधी पोटली को खोलकर दूर रखा गया। इसके बाद ट्रेनों को रवाना किया। इलाहाबाद से आए बम निरोधक दस्ता ने पोटली की जांच की तो उससे सिर्फ कपड़े का पुलिंदा निकला, जिसमें रेडियो का पुराना ट्रांसमीटर लगा था।
विज्ञापन


लखनऊ से जबलपुर जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस शनिवार रात करीब एक बजे भरतकूप के गेट नंबर 487 से करीब 50 मीटर दूर पहुंची तो गेट मैन शारदा प्रसाद, स्टेशन मास्टर विकास कुमार ने वाकी-टाकी से ट्रेन के गार्ड व चालक को रेल पटरी से बम बंधा होने की जानकारी दी और ट्रेन रोकने को कहा। बम की सूचना पर कर्वी, मानिकपुर, अतर्रा व बांदा स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों को भी रोक दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी केके चौधरी, जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। भरतकूप एसआई सुजीत कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ काफी प्रयास से उस पोटली को लाइन से खोलकर दूर खेत में रख दिया। करीब तीन घंटे तक रेल यातायात बंद रहा। इसके बाद चित्रकूट एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा भी पहुंचे। रविवार सुबह लगभग नौ बजे इलाहाबाद से आए बम निरोधक दस्ता ने पड़ताल शुरू की। जांच के बाद टीम ने बताया कि पोटली में बम नहीं कपड़े भरे हैं, जिसमें कुछ तार व रेडियो का पुराना ट्रांसमिशन रखा है। एसपी ने बताया कि यह अराजक तत्वों की हरकत है। फिलहाल अज्ञात लोगाें के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed