फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bomb exploded in the fisherman's hand, fingers got cut off

Chitrakoot News: मछुआरे के हाथ में फूटा बम, अंगुलियां कट कर अलग

Thu, 14 Aug 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bomb exploded in the fisherman's hand, fingers got cut off
03फोटो 1 सीकेटीपी 1्र6- परिचय- अस्पताल में भर्ती कलेश। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़।
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के क्योटरा पुरवा में बागे नदी में मछलियों का शिकार करने पहुंचे युवक के हाथ में फेंकने से पहले ही बम (हथगोला) फूट गया। तेज धमाके से उसके दाएं हाथ की दो अंगुलियां कट कर गिर गईं। दोनों हाथों के पंजे व अंगुलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। शरीर पर कई जगह झुलसने के निशान हैं। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से प्रयागराज भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्योटरा पुरवा निवासी दीनदयाल ने बताया कि उसका पुत्र कलेश (35) मछली का शिकार कर भरण-पोषण करता है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह गांव निवासी साथी अरविंद कुमार के साथ नदी में मछलियों का शिकार करने गया था। इस दौरान मछलियों को मारने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला बम फेंकने से पहले ही बेटे के हाथ में फूट गया।
विज्ञापन

भतीजे लवकुश ने बताया कि घटना के बाद साथी अरविंद लहूलुहान हालत में कलेश को मौके पर छोड़ कर भाग गया। सूचना पर परिजन कलेश को सीएचसी पहाड़ी लेकर पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल फिर हालत बिगड़ने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिली है। यह गांव बांदा जिले के बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में आता है। उनके क्षेत्र में कार्रवाई नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाएं होने के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे
कुछ दिनों पहले ही जिले के मानिकपुर थाना कस्बा के शास्त्री नगर में घर में पटाखा विस्फोट से आतिशबाज इश्तियाक मौत हो गई। वहीं, उसी पत्नी व बहू अभी प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती हैं। उसके घर से पुलिस को भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा बरामद हुआ था। पहाड़ी थाना क्षेत्र के क्योटरा पुरवा में मछलियों को मारने के लिए बम का प्रयोग किया जा रहा है। फेंकते समय मछुआरे के हाथ में फट गया। पटाखों व बम फटने की घटनाएं होने के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। आखिर इतने बड़े पैमाने पर पटाखों का कारोबार हो रहा है लेकिन पुलिस को भनक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed