फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bnkt substation fire , scorched three Bijlikrmi

बनकट उपकेंद्र में लगी आग, तीन बिजलीकर्मी झुलसे

Thu, 18 Jun 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 18 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bnkt substation fire , scorched three Bijlikrmi

132/11 केवीए विद्युत सबस्टेशन में बुधवार की रात

विज्ञापन
स्पार्किंग से आग लग गई। आग से तीनों फीडरों के उपकरण फुंक गए। धू-धू कर जल रहे सब स्टेशन की आग बुझाने के प्रयास में यहां तैनात दो एसएसओ समेत तीन बिजलीकर्मी झुलस गए। इनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देर रात अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

अधिशासी अभियंता के अनुसार पूरी तरह बिजली आपूर्ति दुरुस्त होने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। आग से करीब 35 लाख का नुकसान हुआ है। दर्जनों गांवों की बिजली प्रभावित हुई है।

कर्वी-राजापुर रोड पर स्थित बनकट विद्युत उपकेंद्र के कर्वी थर्ड फीडर में बुधवार की रात लगभग दो बजे स्पार्किंग के बाद केबिल टूट गई। ओसीबी ट्रिप न होने से इनकमिंग बाक्स जलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने अन्य उपकरणों को अपनी आगोश में ले लिया।

सब स्टेशन में आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां कार्यरत एसएसओ 32 केवीए अंबिका प्रसाद यादव, एसएसओ 11 केवीए उदित नारायण पांडे और श्रमिक अबुल हसन ने आग बुझाने की कोशिश की, पर आग बढ़ती देख ये लोग जान बचाकर बाहर भागे। इस आपाधापी में ये लोग झुलस गए। इनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आग की सूचना पर अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सक्सेना, बांदा के एक्सईएन एसके शर्मा और एक्सईएन उमेश चंद्र वर्मा, एसडीओ आरपी रवि के अलावा चित्रकूट के एक्सईएन राजमणि विश्वकर्मा, एसडीओ विनोद कुमार गंगवार, एसडीओ आशीष कुमार, जेई राजेंद्र राजपूत, जेई सुनील पटेल, बिजली कर्मचारी संघ के रामलाल पाल मौके पर पहुंचे। नए उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।

अधिकारियों का कहना है कि नए उपकेंद्र में पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर होने की वजह से ये ज्यादा लोड नहीं ले सकेंगे। इस वजह से चार-चार घंटे दो फीडर बारी-बारी से चलाकर किसी तरह काम चलाया जाएगा। बनकट में नए पैनल समेत विभिन्न उपकरण लगाने होंगे।

इसमें चार से पांच दिन लग सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग से करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब नए सिरे से सब स्टेशन में मशीनें लगानी होगी। इसमें करीब पचास लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। दो पीस इनकमिंग ब्रेकर, सात पीस आउटगोइंग के उपकरण, एक इन एंड आउट केबिल, एक टेस्टिंग मशीन जली है।

बनकट उपकेंद्र से पूरी तरह आपूर्ति दुरुस्त होने तक जिन इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी होने की आशंका है, उनमें कर्वी थर्ड से जुड़े धुस मैदान, तरौंहा, पटेल तिराहा, कर्वी माफी, एसडीएम कालोनी, ट्रैफिक चौराहा, कर्वी सेकेंड से जुड़े रेलवे क्रासिंग, नया बाजार और आसपास तथा कर्वी फर्स्ट से जुड़े शंकर बाजार, मंडी समिति, गंगाजी रोड बल्दाऊगंज आदि मुहल्ले शामिल हैं। इसके अलावा चित्रकूट, भौरी और लोढ़वारा में भी इसका असर पड़ेगा।

आग इतनी भीषण थी कि बिजलीकर्मियों को यहां रखे दस्तावेज तक निकालने का समय नहीं मिला। यहां रखे ज्यादातर रिकार्ड जलकर राख हो गए। अधिशासी अभियंता के अनुसार अनुरक्षण रजिस्टर, लाग शीट, ड्यूटी रजिस्टर, कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed