{"_id":"6927411a77ecdeae7b0d97cf","slug":"blos-who-were-busy-knocking-from-door-to-door-found-the-locks-hanging-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-123711-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: घर-घर दस्तक देने में जुटे बीएलओ को लटके मिलते ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: घर-घर दस्तक देने में जुटे बीएलओ को लटके मिलते ताले
Wed, 26 Nov 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। विशेष गहन प्रगाढ़ अभियान को रफ्तार देने में आयोग लगातार तेजी पकड़े है। घर-घर दस्तक देने के बाद भी बीएलओ को मतदाता मिलते नहीं। उनके घरों के ताले लटकते मिलते हैं। पता चलता कि कोई नौकरी के सिलसिले में बाहर गया है तो कई खेती किसानी में मशगूल है। ऐसे में इस कार्य में जुटे बीएलओ मुसीबत में हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वो कैसे अभियान को पूरा करें।
इन दिनों एसआईआर का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। वहीं दूसरी ओर किसानी का भी समय चल रहा है। बहुत से घरों में जब जब- बीएलओ पहुंचे, तब- तब ताला लटका मिला। यदि बीएलओ को घर में ताला लगा मिलता है तो ऐसी स्थिति में बीएलओ दोबारा जाएंगे। इस तरह वह तीन बार घर जाएगा। यदि इसके बाद भी नहीं मिला तो मतदाता सूची से नाम विलोपित कर दिया जा सकता है। बीएलओ रमेश ने बताया कि गांवों में जाने पर बताया जाता है कि घर का मुखिया खेत में कार्य करने के लिए गया है। जब वह आ जाएंगे, उसी समय फार्म भरकर दिए जाएंगे। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -
मतदाता रिश्ते की डोर बताकर भर रहे एसआईआर के फार्म
चित्रकूट। विशेष गहन प्रगाढ़ अभियान में मतदाता अपने रिश्ते की डोर बताकर फार्म भर रहे हैं। घर-घर जाकर बीएलओ फार्म भरवा रहे हैं। साथ ही उन्हें संकलित भी कर रहे हैं। अफसर भी अभियान की प्रगति जानने को समीक्षा बैठकें कर रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए गए एसआईआर अभियान में इस बार मतदाताओं को माता, पिता, बाबा, दादी या नाना -नानी में से किसी एक का विवरण भरने की अनिवार्यता की गई। छह तय रिश्तों के आधार पर मतदाता पहचान पत्रों की पुष्टि की।अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। बुधवार को कर्वी तहसील में एसडीएम पूजा साहू ने बीएलओ की बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि आयोग के निर्देश का पालन करते हुए एसआईआर के फार्म समय से भरे जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
13 बीएलओ ने गणना कार्य किया पूरा
चित्रकूट। एसआईओ अभियान में जिले में बीएलओ युद्ध स्तर पर जुटे हैं और अभियान के कार्यों को निपटाने में लगे हैं। जिले की मानिकपुर विधानसभा 237 मानिकपुर में सात व चित्रकूट विधानसभा 6 कुल 13 बीएलओ ने एसआईआर अभियान में डिजिटलाइजेशन कार्य पूरा कर लिया है।
मानिकपुर विधानसभा 236 बीएलओ क्षितिज कुमार, राकेश सिंह, अनुभाग त्रिपाठी, इशांत सिंह, अरुण कुूमार, ओम प्रकाश यादव, सैयद नसीमुलहक कार्य पूरा कर लिया है। इसी प्रकार चित्रकूट विधानसभा 236 में बीएलओ रमेश प्रसाद, शिव प्रसाद, जागेश्वर शुक्ला, केशमनि रोहित तिवारी,संप्तय पांडेय ने भी अपना सौ फीसद कार्य पूरा कर लिया है। जिनके कार्य पर डीएम पुलकित गर्ग ने खुशी जताई है। अन्य बीएलओ को जल्द कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया है।संवाद