{"_id":"605b76e78ebc3ef10744dea4","slug":"bjp-mla-youth-iti-india-book-of-records-chitrakutt-news-knp6196948147","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को भाजपा ने दिखाया सही रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को भाजपा ने दिखाया सही रास्ता
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के सभी जिला पंचायत वार्डों में युवा मोर्चा की ओर से सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलन में राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि आज युवा हर क्षेत्र में तरक्की कर रहे हैं। यह सब भाजपा सरकार में संभव हो सका है। जो युवा पूरी तरह से भटक चुका था वह इस सरकार में मेड इन इंडिया के तहत देश मे ही कई निर्माण करने का काम कर रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, संयोजक युवा मोर्चा जिला महामंत्री शिवाकांत पांडेय, आईटी संयोजक हीरो मिश्रा, दिनेश तिवारी भागवत त्रिपाठी मौजूद रहे। (संवाद)
----
उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया
मानिकपुर। सरकार की सफलता के चार साल पूरे होने पर आत्मनिर्भर भारत व मिशन रोजगार के अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष मानिकपुर विनोद द्विवेदी की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग के डाक बंगला में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर और प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को सम्मानित कर स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य सरकार ने किया है। पूर्ववर्ती सरकारों ने जातिवाद व परिवारवाद पर कार्य किया है। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महेश केसरवानी, मंडल अध्यक्ष गणेश प्रताप सिंह, महामंत्री सच्चिदानंद, अभिलाष जायसवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)