फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP looting false accolades: Ahirwar

झूठी वाहवाही लूट रही भाजपा : अहिरवार

Wed, 10 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP looting false accolades: Ahirwar
समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव पूर्व मंत्री तिलक चंद्र अहिरवार का स्वागत करते सपाई। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव/आंबेडकर लोहिया जनसंदेश यात्रा प्रभारी तिलकचंद अहिरवार ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहाकि सपा की योजनाओं को ही अपना बताकर भाजपा झूठी वाहवाही लूट रही है।
विज्ञापन

शहर के मिशन रोड स्थित राम वाटिका में आयोजित सभा में प्रदेश महासचिव ने कहा कि भाजपा ने समाजवादी पार्टी की जनहित की योजनाएं कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, लैपटॉप जैसी योजनाओं को खत्म कर दिया। भाजपाई सिर्फ धर्म मजहब और जाति संप्रदाय के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश की जनता अब पूरी तरह सजग है । सपा नेता मधुसूदन कुशवाहा ने कहा आने वाले 2022 के चुनाव में गरीब किसान नौजवान मजदूर महिलाएं दलित पिछड़ा और शोषित समाज सपाई को अपना वोट करेंगे। सभा को जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर यादव, माता प्रसाद कुशवाहा अनिल प्रधान, जसरा ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह, फराज खान व गुलाब खान ने भी संबोधित किया। राम चंद्र वर्मा, प्रेमचंद्र वर्मा ऋतुराज वर्मा, सुभाष पटेल, तीरथ प्रसाद वर्मा, संतोष कोटार्य, डीपी कोटार्य, गया प्रसाद सविता, संजय वर्मा, राम प्रसाद वर्मा सीता राम कश्यप, सुशील प्रधान ,कुबेर निषाद, अमर सिंह पटेल, नरेंद्र यादव, आत्माराम यादव, मोहम्मद सलीम, अरशद खान, राजा बाबू यादव, दादू भाई यादव, रशीद भाई, गोरे लाल पासवान, उदयभान वर्मा, मोहम्मद रेहान, राधेश्याम निषाद, रमेश यादव, मंगल सिंह यादव, यशवंत सिंह यादव, आशुतोष अग्रहरि, राजेंद्र मौर्य व पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed