फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP Kisan Morcha state vice president dies in road accident

चित्रकूट: सड़क हादसे में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत

Thu, 22 Oct 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha state vice president dies in road accident
जयविजय सिंह- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को हादसे में घायल हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की देर रात इलाज के दौरा जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा व एक अन्य मामूली रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन

वह बांदा में आयोजित भाजपा के मंडल प्रशिक्षण से मुख्यालय लौट रहे थे। उनके निधन पर भाजपाईयों ने शोक जताया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

पहाडी थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयविजय सिंह बुधवार की रात बेटे रामफल के साथ निजी सफारी से बांदा से चित्रकूट स्थित घर लौट रहे थे। हाईवे पर शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के सीपी सिंह आवासीय विद्यालय के पास अनियंत्रित पिकअप से उनकी सफारी की भिडंत होने पर पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें प्रयागराज ले जाने का इंतजाम कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई।

राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, लवकुश चतुर्वेदी, रामसागर चतुर्वेदी, रंजना उपाध्याय, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, सांसद आरके सिंह पटेल, पंकज अग्रवाल, शिवाकांत पांडेय, भागवत त्रिपाठी व शक्तिप्रताप सिंह तोमर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया है। कोतवाल अरुण पाठक ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed