{"_id":"627419e231c00879f13962e8","slug":"bikes-collided-in-kali-valley-two-died-chitrakoot-news-knp695113764","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली घाटी में बाइकें टकराईं, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली घाटी में बाइकें टकराईं, दो की मौत
विज्ञापन
फोटो- 6- विनय कुमार- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मानिकपुर की काली घाटी में आमने-सामने से दो बाइकों की भिड़त हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर पर सीने पर गंभीर चोट मौत की वजह मानी जा रही है। घायलों का मानिकपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है।
मऊ थाना क्षेत्र के पिपरौंद निवासी विनय (21) पुत्र श्याम सुंदर गांव के दोस्त अभिनंदन पुत्र दिनेश के साथ बुधवार की रात दरियाव गांव स्थित ननिहाल से बाइक से वापस आ रहा था। इधर कर्वी की ओर से कौबरा गांव का नीरज (20) पुत्र रमेश अपने रिश्तेदार बराछी गांव के जगदीश पुत्र रामचंद्र के साथ बाइक से जा रहा था।
काली घाटी बाई का कुआं के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़त हो गई। चारों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान विनय ने भी दम तोड़ दिया। घायलों से मिले मोबाइल नंबर से मृतकों के परिजनों को पुलिस ने जानकारी दी। बताया जाता है कि कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। दोनों युवकों के सिर पर सीने पर गंभीर चोटें आईं थी, जो मौत की वजह बनीं। गुरुवार को पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। दो घायलों का इलाज चल रहा है।
बाबा भैरोदीन ने बताया कि नीरज तीन भाइयों और दो बहनों में छोटा था। मां कौशिल्या का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की दस वर्ष पूर्व नैनी मेें हत्या कर दी गई थी। नीरज मजदूरी करता था। उधर, मामा अशोक यादव ने बताया कि विनय दो बहनों में इकलौता भाई था। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मां गिरजा दृष्टिबाधित है। पति के मृत्यु के बाद पुत्र ही एकमात्र सहारा था। 20 मई को रींवा जिले के लालगंज में विनय की शादी होनी थी।

फोटो- 7- गमगीन बैठे मृतक के परिजन। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT