{"_id":"6a188baee68cdd51b70520be","slug":"bike-rider-killed-in-truck-collision-companion-injured-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-131724-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
Fri, 29 May 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 29 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक में सवार एक किशोर व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। वहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार गंगाजी सड़क निवासी उमेश ने बताया कि उसका बेटा अजीत कुमार (18) अपनी बाइक से चुनहा पुरवा निवासी अंकित (17) के साथ किसी काम से भरतकूप गया था। गोंडा मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गिर पड़े और घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया।
वहां डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया और अंकित की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर टीम पहुंची थी। घायलों को लेकर सीएचसी गई, वहां एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे को रेफर कर दिया गया।