{"_id":"58e536cf4f1c1b41485b5359","slug":"bike-rider-dies-of-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौजूद लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल से गांव लौट रहे वृद्ध को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। उधर के बाद बाइक चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार धाता फतेहपुर निवासी ननका (60) मंगलवार को राजापुर के तीरघुमाई गांव आए थे। शाम को साइकिल से गांव वापसी के दौरान जैसे ही सरधुआ मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। इससे वह साइकिल समेत छिटककर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने यूपी 100 पर फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने घायल वृद्ध को पीएचसी राजापुर में भर्ती कराया जहां उनकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे मृतक के नाती मो.तासिब ने बताया कि बाबा फेरी लगाने का काम करते थे। उनके छह पुत्र हैं। उनकी पत्नी इबरतुन निशा का तीन साल पहले इंतकाल हो चुका है। परिजनों की सहमति से शव बिना पोस्टमार्टम कराए धाता भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हवलदार सिंह ने बताया कि अभी यूपी 100 वालों ने थाने में कोई सूचना नहीं दी है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है।