फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike rider death on car on highway

हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 22 Oct 2017 11:17 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 22 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bike rider death on car on highway
कमल की फाइल फोटो। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
भरतकूप/शिवरामपुर। हाईवे पर आमने सामने से इंडिका- बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि हेलमेट पहने चालक की जान बच गई। इसके बावजूद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धुनुवा रैपुरा निवासी कमल सिंह (21) शनिवार की शाम को अपने दोस्त बल्दाऊगंज कर्वी निवासी सुशील के साथ बाइक से बदौसा ननिहाल जा रहा था। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के दुर्गादास का पुरवा के पास मामा पवन कुमार के मिलने पर बाइक रोककर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच बंादा की ओर से आई इंडिका कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक में पीछे बैठे कमल की मौत हो गई जबकि चालक सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सड़क किनारे खड़ा पवन भी घायल हुआ। मौके पर पहुंचे भरतकूप चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद इंडिका लेकर चालक भाग निकला। चौकी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


चित्रकूट। मृतक कमल सिंह यादव मथुरा के एक होटल में बैरा का काम करता था। दीपावली मेले में वह घर आया था। 25 अक्टूबर को उसे वापस मथुरा जाना था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके चार बहनें हैं। मां मिथलादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बाइक सुशील की थी और हेलमेट पहनकर वह खुद बाइक चला रहा था। कमल बाइक में पीछे बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed