फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike rider brother-in-law died in accident, two serious including brother-in-law

हादसे में बाइक सवार बहनोई की मौत, साले समेत दो गंभीर

Fri, 04 Mar 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bike rider brother-in-law died in accident, two serious including brother-in-law
फोटो नंबर- 7- अस्तपाल में भर्ती घायल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भांगा मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बहनोई की मौत हो गई, जबकि साला व छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक मृतक हेलमेट नहीं पहने था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डभौरा (एमपी) निवासी शिवचंद्र (30) पुत्र राम पाल अपने बड़े भाई ज्ञानचंद्र (25) व साले सिगवां गांव, मानिकपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र रामलाल के साथ बाइक से सेजवार भैरमबाबा स्थान दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही बाइक शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भांगा मोड़ पर पहुंची तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने शिवचंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायलों को पुलिस ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सा जारी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। शिवरामपुर चौकी प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि हेलमेट न पहने होने से मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्नत पूरी होने पर जा रहे थे दर्शन करने
चित्रकूट। साले सुरेंद्र ने बताया कि बहनोई शिवचंद्र व उनके बड़े भाई ज्ञानचंद्र ने कोई मन्नत मानी थी, जो पूरी होने पर सेजवार मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। मृतक बहनोई शिवचंद्र गुजरात में बोरिंग मशीन की कंपनी में काम करता था। एक माह पूर्व ही उसकी पत्नी निशा ने दूसरे पुत्र को जन्म दिया है। इसकी जानकारी पर वह गांव आया था।

फोटो नंबर- 8-  अस्तपाल में भर्ती घायल। संवाद । संवाद

फोटो नंबर- 8- अस्तपाल में भर्ती घायल। संवाद । संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed