{"_id":"6691a0a62cdd6d811b0e8a94","slug":"bike-fell-into-a-roadside-pit-one-dead-two-injured-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108213-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। मामा के बेटी की शादी में जा रहे तीन दोस्तों की बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इससे तीनों दोस्त घायल हो गये। एक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई, जबकि दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौड़ी गांव निवासी रामबालक (24) गुरुवार को मामा के बेटे की शादी में सिकरीसानी गांव गया था। वहां रिश्ते के भाई सुधीर व धीरज के साथ बाइक से रात को बरात जा रहे थे। रैपुरा थाना क्षेत्र के लालता रोड के पास सामने से आ रहे वाहन की रोशन आंख पर पड़ने से बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। तीनों बाइक गिरकर लहूलुहान हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में रामबालक की मौत हो गई। अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रामबालक इकलौता पुत्र था। मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की मृत्यु बीमारी से 10 साल पूर्व हो चुकी थी। एक बहन है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गांव के रामलाल, सुरेश, गुलाब ने बताया कि घटनास्थल के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसके चलते कई गड्ढे हैं।