फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike driver dies due to collision with vehicle

Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Fri, 01 Mar 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to collision with vehicle
चित्रकूट। लोढ़वारा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को चिकित्सक ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा के पास बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक सदर कोतवाली क्षेत्र के द्वारिका पुरी मोहल्ला निवासी विष्णु दयाल कुशवाहा (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया था। गुरुवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी राजरानी ने बताया कि पति एक लोहे की दुकान में काम करते थे। एक पुत्र व एक पुत्री है। बाइक चालक हेलमेट पहने था। जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी करन द्विवेदी (50), माया (35) व सीमा (32) को बाइक में बैठाकर लालापुर अशावर माता दर्शन करने गया था। गुुरुवार की सुबह लौटते समय हाईवे स्थित पुलिया पर अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जिसके चलते तीनों घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार करन ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेहरिन निवासी छोटा (30) व जानकीशरण (32) बाइक से गुरुवार शाम गांव जा रहे थे। जैसे ही वह देवांगना हवाई पट्टी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बनथरी कमासिन निवासी जागेश्वर (30) से टक्कर हो गई। जिसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जागेश्वर को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed