फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike collided with divider, one dead, companion injured

Chitrakoot News: डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, साथी घायल

Wed, 04 Jun 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 04 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider, one dead, companion injured
भरतकूप। थाना अंतर्गत भरथौल के पास सोमवार शाम एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे एक सवार की मौत हो गई। वहीं साथी घायल हो गया। परिजन अज्ञात वाहन की टक्कर से घटना का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

मुकुंदपुर निवासी अमर (25) ने बताया कि वह गांव निवासी छोटू उर्फ विजय (28) के साथ खोही में निमंत्रण में शामिल होने गया था। देर शाम करीब सात बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी भरथौल के पास पहुंचते ही बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गिर गए और घायल हो गए। छोटू की सिर पर गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर मौके में पहुंचे। प्रथम दृष्टया लगता है कि बाइक डिवाइडर से टकराई थी। जांच में पता चला कि डिवाइडर में सिर टकराने की वजह से मौत हुई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मंगलवार को घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अमर के शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed