फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bhoomi poojan mein shaamil hone jagadguru raamabhadraachaary ko nyota

भूमि पूजन में शामिल होने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को न्योता

Wed, 29 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
bhoomi poojan mein shaamil hone jagadguru raamabhadraachaary ko nyota
जगदगुरु रामभद्राचार्य। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। धर्मनगरी के पद्म विभूषित जगद्गुरु रामभद्राचार्य को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता मिला है। वह इस आयोजन में शामिल होने वाले धर्मनगरी केे इकलौते संत होंगे। आमंत्रण मिलने के बाद उन्होंने कहा कि यह राम मंदिर नहीं, राष्ट्र मंदिर का निर्माण है। उन्होंने दिसंबर 1992 की घटना को याद कर कहा कि अयोध्या में ढांचा ढहाने के दौरान रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जीवन में कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पूजन कार्यक्रम की तारीख नजदीक आते-आते लोगों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। चित्रकूट के विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक और पद्म विभूषित जगद्गुरु रामभद्राचार्य को पांच अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है। उन्होंने कहा कि वह चित्रकूट के पवित्र भरतकूप का जल, महासती अनुसुइया के अपने पतिव्रत धर्म के प्रभाव से प्रकट की गई मां मंदाकिनी का जल और चित्रकूट की मिट्टी लेकर अयोध्या पहुंचेंगे। राम मंदिर के लिए दान भी देंगे। उन्होंने कहा कि जहां श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकतर समय गुजारा, वह चित्रकूट आज अपनी पहचान के संकट से गुजर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने अयोध्या में गोलीकांड कराने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जमकर कोसा। कहा कि निर्दोष लोगों पर गोलियां चलवाने वाले मुलायम सिंह जीवन में कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। यह अयोध्या में किए पाप का नतीजा है कि मुलायम सिंह पारिवारिक कलह से ग्रस्त हैं। उन्होंने अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर को राष्ट्र का मंदिर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed