फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bhola got man of the match

Chitrakoot News: भोला को मिला मैन ऑफ द मैच

Sun, 21 Jan 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 21 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bhola got man of the match
चित्रकूट। सदर ब्लॉक के पुरवा तरौहां में मां कालिका देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसमें अंडर-14 टीमों का मुकाबला भीमराव स्पोर्टिंग क्लब नई दुनिया और चंद्रशेखर आजाद स्पोर्टिंग क्लब खजुरिहा टीम के बीच हुआ। इसमें नई दुनिया के खिलाड़ी भोला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रभाकर क्षेत्र सूर्यकुंड आश्रम के महंत रामबदन दास महाराज ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भीमराव स्पोर्टिंग क्लब नई दुनिया टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 129 रन बनाया। नई दुनिया के भोला ने 38, आलोक ने 40 रन का योगदान दिया। चंद्रशेखर आजाद स्पोर्टिंग क्लब के रामबरन ने 3, जीतू ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रशेखर आजाद स्पोर्टिंग क्लब खजुरिहा की टीम 97 रन बनाकर ऑल आउट होकर मुकाबला 32 रन से हार गई। भीमराव अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब नई दुनिया के 38 रन और 4 विकेट लेने वाले खिलाड़ी भोला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायर रोहित यादव और महेश यादव रहे। कमेंटेटर इब्रान खान, पुनीत व स्कोरर रामकुमार और मनीष कुमार ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रोहित शुक्ला, सतेंद्र कुमार, अस्मित, शीलू, आदित्य कुमार, कृष्ण कुमार, ओमशंकर, शिवम निषाद आदि का सराहनीय योगदान रहा। मीडिया प्रभारी पवन मिश्रा ने बताया कि आज अंडर-14 टूर्नामेंट का मैच भीमराव अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब नई दुनिया बनाम भगत सिंह स्पोर्टिंग क्लब पुरवा तरौहां के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed