फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Become job creators, not job seekers: DM

नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनो : डीएम

Sat, 17 Oct 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 17 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Become job creators, not job seekers: DM
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बछरन स्थित धीरेंद्र सिंह-जितेंद्र सिंह महाविद्यालय के नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। डीएम ने कहा कि नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनो।
विज्ञापन

युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए डीएम ने कहा कि युवा ऐसे आइडिया पर काम करें जिससे वे खुद के साथ गांव के दूसरे युवाओं को भी रोजगार दे सकें। आत्मनिर्भर भारत की नींव यहीं से रखी जाएगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से 18 वर्ष पूरे होते ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की।
विज्ञापन

बालिकाओं को विशेष रूप से आत्मनिर्भर बनने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का मंदिर है। किताबें और समाचार पत्र छात्रों के ज्ञान और व्यक्तित्व दोनों को निखारते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि पढ़ाई के साथ ही जीवन का लक्ष्य तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता हरिमोहन सिंह ने कहा कि इस पुस्तकालय से बछरन सहित आसपास के 20 गांवों के गरीब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ी मदद मिलेगी। इस दौरान डीआईओएस रवि शंकर, डॉ. राम नारायण त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. गौरव कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed