फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Beaten the watchman if stopped from getting drunk

नशा करने से रोका तो चौकीदार को पीटा

Wed, 11 Dec 2019 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Beaten the watchman if stopped from getting drunk
चित्रकूट। बगीचे की रखवाली करने वाले को नशा कर रहे युवकों को भगाना महंगा पड़ा गया। दो नशेड़ियों ने चौकीदार को डंडे से पीट पीटकर अधमरा कर दिया। कुल्हाड़ी से बगीचे के गेट का दरवाजा फाड़ दिया और बगीचे से कीमती लकड़ी भी चोरी कर ले भागे।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित तरौंहा निवासी सुशील कृष्ण पुत्र अनुसुइया प्रसाद ने बुधवार को कोतवाली में बताया कि वह राजा साहब के बाग की रखवाली करता है। मंगलवार की शाम जब वह ड्यूटी पर पहुंचा तो उसी समय तीन युवक अंदर घुस आए और नशा करने लगे। उसके मना करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर पिटाई कर दी। जबरन अंदर रखी लकड़ी व प्लाई अपने घर ले जाने लगा। रोकने पर वह नहीं रुका। यह देख उसने बगिया का दरवाजा बंद कर दिया। तभी तीनों ने कुल्हाड़ी से दरवाजा फाड़ दिया और डंडे से मारापीटा। जिससे उसे शरीर में कई जगह चोटे आई हैं। बताया कि किसी तरह जान बचाकर पीछे की बाउंड्री कूद कर भाग गया। पिटे चौकीदार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed