फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bear in 40 feet tree in chitrakoot

चित्रकूटः 20 घंटे तक पेड़ पर चढ़ा रहा भालू, 40 फिट ऊंचे महुआ के पेड़ से उतारने को होती रही मशक्कत

Tue, 23 Jun 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
bear in 40 feet tree in chitrakoot
फोटो- 6 आर- कोरमानी जंगल के एक पेड़ पर बैठा भालू - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मानिकपुर जिले की सीमा से सटे धारकुंडी के जंगल में मंगलवार सुबह करीब छह बजे भालू को देखकर ग्रामाणों ने उसे खदेड़ दिया। इस पर वह महुआ के पेड़ पर चढ़ गया। तब से वह समाचार लिखे जाने तक करीब 40 फीट ऊंचे पेड़ की एक डाल पर चढ़ा रहा। सूचना पर पहुंचीं सतना व मझगवां वन विभाग की दो रेस्क्यू टीमें उसे उतारने की कोशिशें करती रहीं पर सफल न हो सकीं।
विज्ञापन

मानिकपुर से सटे मझगवंा वन क्षेत्र के बिरसिंहपुर वन बीट अउमानी जंगल में मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक भालू को देखा। बस्ती में वह घुस न जाए तो लोगों ने उसे खदेड़ने की कोशिश की। इस पर वह महुआ के पेड़ पर चढ़ गया। इस बीच पुलिस व वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। मझगवां वन क्षेत्र के रेंजर दीपक राज ने सतना के अधिकारियों को जानकारी देकर रेस्क्यू टीम मंगाई। लगभग तीन घंटे तक रेस्क्यू टीम के सदस्य भालू को पेड़ से उतारने का प्रयास करते रहे लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

दोपहर बाद एक और रेस्क्यू टीम सतना से बुलाई गई। दोनों टीमें देर शाम सात बजे तक भालू को सही सलामत पेड़ से उतारकर पकड़ने का प्रयास करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली है। यह सब नजारा देखने के लिए पेड़ से लगभग 200 मीटर दूर से आस पास के गांव के लोग जुटे रहे। रेंजर ने बताया कि रात में भी टीम एलर्ट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed