{"_id":"65b80d9e42452cc12a080fe6","slug":"bar-and-bench-are-two-main-pillars-of-justice-process-surya-kant-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104595-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार व बेंच न्याय प्रक्रिया के दो प्रमुख स्तंभ : सूर्यकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार व बेंच न्याय प्रक्रिया के दो प्रमुख स्तंभ : सूर्यकांत
विज्ञापन
चित्रकूट। रामाश्रय अधिवक्ता समागम के सम्मेलन में मुख्य दंडाधिकारी सूर्यकांत दुबे ने कहा कि बिना अधिवक्ताओं के न्याय की संकल्पना नहीं की जा सकती। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का कार्य अधिवक्ता करता है। बार और बेंच न्याय प्रक्रिया के दो प्रमुख स्तंभ हैं।
श्रीधर धाम में चल रहे उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के दो दिवसीय रामाश्रय अधिवक्ता समागम का समापन हुआ। अंतिम सत्र में मुख्य दंडाधिकारी ने प्रदेश के कर अधिवक्ताओं के साथ मिलकर अधिवक्ता संघ की स्मारिका का विमोचन किया। मेरठ के अधिवक्ता अजय शर्मा ने कहा कि टैक्स देने वालों को परेशान करने का अधिकार किसी को नहीं है।
उपकास के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि अधिवक्ताओं को अधिकारी बेवजह परेशान न करें। इसके लिए संगठन एकजुट रहे तो हर विपत्ति से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
कर अधिवक्ता संघ के संरक्षक संजय अग्रवाल ने कई जनपदों से आए हुए अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया। एडीशनल कमिश्रर जीएसटी प्रयागराज हरिश्चंद्र वर्मा, प्रेमशंकर उपाध्याय, हर्ष शर्मा, जिलाध्यक्ष पीयूष गोयल, महामंत्री मनोज कंचनी, अजय शर्मा, अनिल शुक्ला, राजेंद्र केशरी, प्रमोद गुप्ता, अभिनय केशरवानी, राकेश त्रिपाठी, दीपचंद्र गुप्ता, शुभम गुप्ता, अजय द्विवेदी, अजय, ऋषभ व अरमान आदि मौजूद रहे।