{"_id":"579cea974f1c1b002a21ebea","slug":"bank-manager-accountant-including-three-reports-of-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर, लेखपाल समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर, लेखपाल समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
पैसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक व लेखपाल समेत तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पहाड़ी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि तीनों ने 27 हजार रुपये के सूखा राहत के चेक को फर्जी तरीके से कैश करा लिया।
विज्ञापन
नहरा निवासी किसान विजय बहादुर पुत्र बद्रीप्रसाद ने बताया कि सूखा राहत के तहत उसके तीन भाइयों को 27 हजार रुपये का चेक जिला प्रशासन से बना था। वह अपने भाइयों के साथ वर्तमान में लौढ़िया बुजुर्ग में रह रहा है।
विज्ञापन
नहरा निवासी गंगासागर पुत्र जगन्नाथ ने लेखपाल महेंद्र कुमार और इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के पहाड़ी शाखा प्रबंधक जगदीश प्रसाद राठौर के साथ मिलकर फर्जी कागजात व फोटो लगाकर बैंक से 21 सितंबर 2015 को 27 हजार का भुगतान निकाल लिया। इसकी जानकारी होने पर लेखपाल व बैंक मैनेजर से मिला, तो उसे डांटकर भगा दिया गया। इसके बाद पहाड़ी थाने गया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
किसान ने बताया कि मजबूर होकर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। पहाड़ी थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि सीजेएम कोर्ट के आदेश पर लेखपाल, बैंक मैनेजर व गंगासागर के खिलाफ फर्जी कागजात तैयार करने, दूसरे की फोटो लगाकर सरकारी धन निकालने और सरकारी योजना के पात्र के धन को बांटने की भी रिपोर्ट दर्ज की गई।
उधर, इस मामले में बैंक मैनेजर जगदीश प्रसाद राठौर ने बताया कि बैंक मित्र केंद्र नहरा के पास ही गंगासागर ने बैंक मित्र राजीव उपाध्याय से मिलकर खाता खोला और 21 सितंबर को भुगतान किया है। इसमें उनका कोई योगदान नहीं है। उन्हें फर्जी भुगतान की जानकारी नहीं है।