फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bandi Sundari Sadhna Gang robbed Kahr 8

दस्यु सुंदरी साधना गैंग ने बरपाया कहर 8 को लूटा

Wed, 29 Aug 2018 12:02 AM IST
दस्यु सुंदरी साधना गैंग ने बरपाया कहर 8 को लूटा
दस्यु सुंदरी साधना गैंग ने बरपाया कहर 8 को लूटा Updated Wed, 29 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bandi Sundari Sadhna Gang robbed Kahr 8
जानकारी देता डकैतों द्वारा पीटा गया अशोक कुमार - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। दस हजार की इनामी नए दस्यु सुंदरी साधना पटेल गिरोह का कहर निर्दोष ग्रामीणों पर टूटा। सोमवार की रात आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने दुकानें बंद कर गांव घर लौट रहे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों से बारी-बारी मोबाइल, नगदी और जेवरात लूट लिए। इनमें चौकीदार की बहू बेटा भी शामिल है। डकैतों ने सभी की डंडो और बंदूक की बंटो से बेरहम पिटाई कर हवा में गोलियां भी दागी। मारपीट से मरणासन्न हुए व्यापारी को जिला अस्पताल से जानकीकुंड अस्पताल रेफ र कर दिया गया। लूट का शिकार हुए व्यापारियों की ओर से चौकी में लिखित तहरीर दी गई है।
भरतकूप चौकी क्षेत्र के मुकुंदपुर महादेवन में रात लगभग 9 बजे मुकुंदपुर के मुख्य मार्ग पर असलहों से लैस आधा दर्जन डकैत मौजूद थे। इसी दौरान भरतकूप कस्बे से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे दिनेश पुत्र श्याम सुंदर निवासी सिलखोरी और अशोक पुत्र बृजभूषण निवासी बगहिया की बाइक बदमाशों ने रोक ली। बाइक से उतारकर दोनों की बंदूक की बंटो और डंडो से पिटाई की। इसके बाद दिनेश से दस हजार नगद, सैमसंग मोबाइल और अशोक से 42 हजार की नगदी छीन ली। इसके अलावा पति के साथ घर लौट रही घुरेटनपुर के चौकीदार की बहू को भी डरा धमकाकर सारे जेवरात उतरा लिए। इनके अलावा डकैतों ने रास्ते से गुजरने वाले चार अन्य लोगों को भी मार पीटकर मोबाइल नगदी लूट ली।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लूटपाट कर एक घंटे तक डकैत गिरोह आतंक फैलाते रहे। डकैतों के जाने के बाद लूटपाट का शिकार हुए अशोक को गंभीर हालत मे जानकीकुंड अस्पताल मे भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित भरतकूप चौकी पहुंचे और लूटपाट की लिखित तहरीर दी। हालांकि इसमें किसी को नामजद नहीं किया गया। एक घंटे बाद चौकी पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed