चित्रकूट। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाल प्रतियोगिता में बांदा की टीम ने चित्रकूट को हरा दिया।
रविवार को तीन मैच में महिला की टीम ने पुरुषों को 3-0 से शिकस्त दी। निर्णायक सरबजीत सिंह, श्रवण दीक्षित, श्री केशन व श्यामसुंदर रहे। समाजसेवी रामबाबू गुप्ता व पंकज अग्रवाल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। महिला वॉलीबॉल में बांदा के कोच हामिद भी मौजूद रहे। महिला टीम की खुशबू देवी, शिवानी, सीमा, रिंकी, कनिष्ठा, सोजल व अनीशा का खेल सराहनीय रहा। चित्रकूट टीम के संदीप, सोहन, संतोष, उत्कर्ष, गौरव ने बहुतेरे प्रयास किये। मऊ ब्लाक में इंटर कॉलेज में कार्यक्त्रस्म हुआ । खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी छिवलहा और मऊ के बीच जिसमें छिवलहा विजेता व उपविजेता मऊ रहा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नीतीश शुक्ला ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।