{"_id":"5f809e3b8ebc3e9c03340778","slug":"ballast-loaded-dumper-caught-without-ravanna-chitrakutt-news-knp5875182109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : बिना रवन्ना के गिट्टी लदे डंपर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : बिना रवन्ना के गिट्टी लदे डंपर को पकड़ा
विज्ञापन
शिवरामपुर के पास हाईवे पर गिटटी लदे ट्रक को रोकने के बाद सड़क पर लगी भीड़
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/शिवरामपुर। बिना रवन्ना के गिट्टी लादकर ले जा रहे डंपर को झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रोक लिया और कुछ क्रशर मालिकों पर नियमों को तोड़कर राजस्व का नुकसान करने का आरोप लगाया।
डंपर चालक ने बताया कि गिट्टी किसी पुलिस वाले के घर प्रयागराज जा रही है। इस पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम व खनिज अधिकारी को मामले की सूचना दी। भरतकूप व शिवरामपुर चौकी की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा डंपर को रवाना किया।
ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बृहस्पतिवार देर रात सूचना मिली कि को शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भंागा नाले के पास हाईवे पर बिना रवन्ना के गिट्टी लादकर डंपर भरतकूप से प्रयागराज जा रहा है। इस पर पदाधिकारियों ने डंपर को रोक लिया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजय मिश्रा ने बताया कि डंपर चालक के पास गिट्टी के कोई कागज नहीं थे। कुछ दिन पहले बैठक में तय हुआ था कि बिना रवन्ना कोई माल लोड नहीं होगा। इसी आधार पर डंपर को रोककर क्रशर मालिक समेत एसडीएम व खनिज अधिकारी को फोन कर जानकारी दी गई।
अध्यक्ष ने कहा कि जब क्रशर यूनियन ने नियम बनाया है कि बिना रवन्ना के गिट्टी डस्ट का परिवहन नहीं होगा तो फिर यह वाहन कैसे बिना रवन्ना के जा रहा है। वहीं संबंधित क्रशर मालिक का कहना है कि कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर डंपर को रोक कर बेवजह हंगामा कर रहे थे।
इस मामले में उनका कोई लेना देना नहीं है। चौकी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर वह मौके पर गए थे। कुछ ही देर बाद डंपर चालक व ट्रक एशोसिएशन के मौजूद पदाधिकारियों से वार्ता कर मामले को सुलझाया गया।