फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Aunt's daughter came to teach tuition before her friend

Chitrakoot News: सहेली से पहले ट्यूशन पढ़ाने आई थी बुआ की लड़की

Sat, 16 Nov 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aunt's daughter came to teach tuition before her friend
चित्रकूट। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे घटना को अंजाम दे रहे बदमाशों को पता था कि मुस्कान घर में अकेली है। अन्य लोग दुकान में हैं। ऐसे में वह आराम से घर में घुसे और अंदर से मुख्य दरवाजे को बंद कर घटना को अंजाम दिया। घटना के कुछ देर पहले मुस्कान के बुआ की लड़की उसे ट्यूशन पढ़ाने आई थी, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला था। उसने शिवनरेश को फोन कर बताया था कि कमरा अंदर से बंद है और कोई नहीं बोल रहा। इसके बाद घर चली गई। इसी बीच मुस्कान की सहेली ट्यूशन पढ़ने लिए आई तो दरवाजा खुला था। उसने अंदर झांककर देखा तो लहूलुहान मुस्कान को देख चीखती हुई बाहर भागी।
विज्ञापन

इन दिनों धान का सीजन होने से व्यापारी और परिजन ज्यादातर समय दुकान पर ही रहते हैं। इसकी जानकारी बदमाशों को थी। इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। आशंका है कि बदमाश किशोरी का पहले मुंह दबाए रहे, फिर गला दबाया। इसके बाद चाकू से गोदकर मार दिया। यह भी बताया गया कि घर के दो दरवाजे हैं। एक दरवाजा पीछे की ओर खुलता है। इसी दरवाजे से बदमाश भागे हैं।
विज्ञापन

इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले ही नहीं बल्कि व्यापारियों मेंं भी आक्रोश है। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि बदमाशों को दो दिन के अंदर न पकड़ा गया तो प्रदर्शन होगा। दिनदहाड़े इस दुस्साहिक घटना को अंजाम देने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शना चाहिए। युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन कहीं गश्त आदि नहीं करती है। बस्ती के बाहर तो किसी भी समय गुंडा बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उधर इस घटना के बाद मोहल्ले में भी शोक व्याप्त है। कई मोहल्लावालों ने बताया कि मुस्कान पढाई में बहुत होशियार थी। वह अक्सर परिजनों से कहती थी कि पढ़लिखकर वह डॉक्टर बनेगी। जिससे समाज के हर वर्ग की मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर भी गिरवी रखते हैं किशोरी के पिता
सदर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर मार्ग पर गल्ले की दुकान करने वाले शिवनरेश सोने चांदी के जेवर गिरवी रखने का भी काम करते हैं। वारदात के बाद उनके कमरे में कई स्थान से चांदी, सोने के जेवर, गिरवी रखने वाले कागज और उसमें लिपटे रुपये भी मिले हैं। दो माह पूर्व उन्होंने दो बार में 25 लाख रुपये ऋण भी बैंक से लिया था। मुस्कान के पिता का दावा है कि ऋण वाली रकम ज्यादातर खर्च हो चुकी है। इन दिनों धान की फसल कटाई के बाद काम भी खूब है। ऐसे में घर में लूट की साजिश रचने वाले कई दिनों से चक्कर लगा रहे थे। एक घर के सीसीटीवी कैमरे से यह पुष्टि होती है कि दो अंजान युवक व्यापारी के घर के सामने टहल रहे हैं। एसपी अरुण कुमार सिंह ने भी बताया कि लूट की बात परिजनों ने बताई है, लेकिन क्या-क्या लूट हुई है, नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed