{"_id":"6935c7e28fea7274710ea8b6","slug":"attempted-rape-of-a-woman-threatened-with-death-if-she-resisted-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-124133-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर दी जानमाल की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर दी जानमाल की धमकी
Mon, 08 Dec 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला ने बताया कि वह तालाब के पास घरेलू काम से गई थी, तभी गुलाब वर्मा आया और उसके साथ अश्लील बातें कर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर हाथ पकड़कर घसीटने लगा, आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोगों को आते देख आरोपी गुलाब वहां से भाग निकला।
गुलाब का साथी जानकी यादव उसके ऊपर रुपये लेकर सुलह करने का दबाव बनाने का आरोप भी है। कई बार मामले में पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में एसपी को शिकायती पत्र देना पड़ा। तब जाकर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी है। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर गुलाब व उसके साथी जानकी यादव पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।